बसंत पंचमी का त्यौहार पूरे पंजाब में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पर्व को मनाने के लिए सूबे के विभिन्न हिस्सों में लोग सुबह ही घरों की छतों पर आ जाते हैं। खासकर युवा नाच गाने के लिए छत पर ही संगीत का इंतजाम करते हैं। वसंत पंचमी वाले दिन, पंजाबी गानों की मधुर धुनों पर युवा जहां भांगड़ा डाल कर खूब लुत्फ उठाते हैं, वहीं जमकर पतंगबाजी भी की जाती है। जालंधर, बठिंडा और अमृतसर सहित कई शहरों में आसमान का नजारा देखते ही बनता है। आसमान सुबह से ही रंग बिरंगी पतंगों के साथ सराबोर हो उठता है। त्योहार कोई भी हो पंजाब के लोग हँसने मुस्कुराने और भांगड़ा डालने का मौका ढूंढ ही लेते हैं
Check Also
यूँ ही नहीं कहलाता महापर्व डाला छठ-अखंड गहमरी
महापर्व डाला छठ कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष के चतुर्थी तिथि से आयोजित होकर सप्तमी …
maakamakhya.org.in