Festival Events at Kamakhya Dham

मां कामाख्‍या धाम में आयोजनों एवं कार्यकमों का इतिहास बड़ा पुराना है। यहां के प्रमुख आयोजनों में चैतीय रामनवमी के दिन घुड़दौड़ का आयोजन होता है। यह आयोजन समय समय पर जगह बदल बदल कर होता है, वर्तमान समय में इसका संचालन पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह जी कर रहे हैं। इसके साथ यहां रामनवमी के दिन विराट दंगल का आयोजन स्‍थानीय लोगों के द्वारा होता है। यहां गुड़ और दूध का बना हुआ शरबत पिलाने की पुरानी परम्‍परा है। गहमर के नौजवान, बड़े, एवं बुजुर्ग पहली नवरात्रि से प्रति दिन सुबह आ जाते है, वह गुड़ को पीसते है, उसमें दूध मिलाते हैं, और उसे मां कामाख्‍या जी को समर्पित करते हैं, और तब उसका वितरण होता है। इसके साथ यहां अन्‍नकूट के दिन 56 प्रकार के भोग लगाकर आरती होती है। नवरात्रि के सप्‍तमी तिथि को निशा आरती में लाखो भक्‍त हिस्‍सा लेते हैं जो देर रात तक चलती है। यह कार्यक्रम स्थानीय संस्कृति को दर्शाते हैं।यहां का वातावरण उत्साहपूर्ण होता है।लोग दूर-दूर से यहां आते हैं।यह आयोजन विशेष अवसरों पर होते हैं।
यह गैलरी इन कार्यक्रमों को दर्शाती है।यह परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

मां कामाख्या धाम फोटो गैलरी

नीचे मां कामाख्या धाम से संबंधित विभिन्न स्थानों की फोटो गैलरी देखें