मां कामाख्या धाम मंदिर सड़क, जल एवं रेलमार्ग से सीधा जुड़ा हुआ है। गहमर इसका निकटवर्ती रेलवे स्टेशन है। गाजीपुर से बिहार जाने वाली नेशनल हाईवे 124सी के किनारे यह मंदिर है। गहमर गंगा घाट यहां का मुख्य घाट है।
रेेलमार्ग – मॉं कामाख्या धाम का प्रमुख रेलवे स्टेशन गहमर है। यह पूर्व मध्य रेलवे का एक प्रमुख स्टेशन है। दानापुर रेल मंडल में स्थित गहमर रेलवे स्टेशन दीनदयाल नगर जंक्शन – पटना के बीच पूर्व में बक्सर व दिलदारनगर जक्ंशन के बीच स्थित है। मदिर से रेलवे स्टेशन की दूरी तीन किलोमीटर है। रेलवे स्टेशन से ही मंदिर परिसर जाने और मंदिर परिसर से ही रेलवे स्टेशन आने के लिए ई-रिक्सा, आटो उपलब्ध है। मंदिर के मुख्य द्वारा से बसें भी रेलवे स्टेशन तक आने को उपलब्घ हैं।
सड़़क मार्ग- मां कामाख्या धाम नेशनल हाईवे 124सी (NH-124C) के किनारे बसा है। यह हाईवे गाजीपुर में गंगा पुल बार करने के बाद ताड़ीघाट से शुरू होकर बारा (बिहार सीमा) के बाद बिहार के चौसा थाने के यादव मोड़ में जाकर बक्सर-सासाराम हाइवे से मिल जाता है। सुबह एक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस सात बजे गहमर से गाजीपुर जाती है औश्र वह शाम को लौट कर आती है।
जलमार्ग- गहमर गंगा के किनारे बसा है। गंगा जब मैदानी भाग में उतर कर आती हैं तो गंगासागर के ठीक मध्य में गहमर है।
वायुमार्ग- मां कामाख्या धाम का प्रमुख हवाई अड्डा 100 किलोमीटर दूर वाराणसी का बाबतपुर है। वहां उतर कर टैक्सी या बस के द्वारा आप कामाख्या धाम पहुंच सकते हैं।
गहमर रेलवे स्टेशन (GMR) पर ठहरने वाली प्रमुख दैनिक ट्रेनें-
🚆 गहमर रेलवे स्टेशन (GMR) ट्रेन टाइम-टेबल
🔹 दैनिक एक्सप्रेस
📅 साप्ताहिक
🚉 MEMU / पैसेंजर (अप)
🚉 MEMU / पैसेंजर (डाउन)
📍 समय में परिवर्तन संभव है
अपडेट 12 अक्टूबर 2026
maakamakhya.org.in Maa Kamakhya Dham