🚩 मां कामाख्या धाम, गहमर 🚩
मां कामाख्या मंदिर समिति द्वारा समस्त श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
आप सभी भक्तों से विनम्र निवेदन है कि मंदिर की पवित्रता, व्यवस्था एवं आपकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित निर्देशों का पालन करें—
- 🔸 मंदिर में दर्शन हेतु कृपया लाइन में लगकर ही प्रवेश करें।
- 🔸 आपस में धक्का-मुक्की न करें एवं शांति बनाए रखें।
- 🔸 मंदिर के अंदर धूप-अगरबत्ती जलाना वर्जित है।
- 🔸 मंदिर परिसर में नारियल तोड़ना सख्त मना है।
- 🔸 बिना अनुमति के फोटोग्राफी या वीडियो बनाना वर्जित है।
- 🔸 अपने कीमती सामान (मोबाइल, पर्स, जेवर आदि) का विशेष ध्यान रखें।
- 🔸 महिलाओं से विशेष अनुरोध है कि अपने गहनों की सुरक्षा का ध्यान रखें।
- 🔸 बच्चों का हाथ पकड़कर रखें, उनके गुम होने की संभावना रहती है।
- 🔸 किसी भी अजनबी से खाने-पीने की वस्तु ग्रहण न करें।
- 🔸 संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखने पर तुरंत पुलिस या समिति को सूचित करें।
- 🔸 अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही उन्हें फैलाएं।
- 🔸 भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क रहें।
- 🔸 आपात स्थिति में घबराएं नहीं, शांति बनाए रखें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
- 🔸 बुजुर्ग एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं को प्राथमिकता दें एवं उनकी सहायता करें।
- 🔸 मंदिर परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने में सहयोग करें।
- 🔸 कूड़ा-करकट केवल कूड़ेदान में ही डालें।
- 🔸 मंदिर परिसर में नशीले पदार्थ (शराब, तंबाकू आदि) का सेवन सख्त मना है।
- 🔸 जूते-चप्पल निर्धारित स्थान पर ही उतारें।
- 🔸 अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें।
- 🔸 मंदिर के नीचे विवाह भवन एवं वट वृक्ष के पास वाहन खड़ा न करें।
- 🔸 मां के दर्शन के उपरांत नीचे दाहिनी ओर स्थित भैरों बाबा मंदिर में अवश्य दर्शन करें।
- 🔸 मंदिर के बायीं ओर स्थित राम-जानकी मंदिर में रामलला, माता जानकी एवं हनुमान जी के दर्शन करें।
- 🔸 पोखरे में स्नान न करें, पानी गहरा है।
- 🔸 विभिन्न स्थानों पर सेवा शिविर एवं भंडारे की व्यवस्था है, वहां जाकर प्रसाद ग्रहण करें।
- 🔸 आपकी सुरक्षा हेतु स्थान-स्थान पर पुलिस कर्मी तैनात हैं, कृपया उनका सहयोग करें।
- 🔸 साफ-सफाई एवं भोग के लिए मंदिर बंद हो तो घबराएं नहीं।
- 🔸 मंदिर के सामने का द्वार प्रवेश द्वार एवं बायें का द्वार निकास द्वार है।
- 🔸 निकास द्वार से प्रवेश न करें।
- 🔸 लाउडस्पीकर/घोषणाओं पर ध्यान दें और निर्देशों का पालन करें।
🙏 आपका सहयोग ही मंदिर की व्यवस्था, सुरक्षा एवं पवित्रता बनाए रखने में सहायक है।
धन्यवाद। जय माता दी। 🚩
अपना फीडबैक दें
मां कामाख्या धाम से संबंधित अपने सुझाव, अनुभव या जानकारी महंत जी तक पहुंचाने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।
फीडबैक भेजें
maakamakhya.org.in Maa Kamakhya Dham