मां कामाख्या धाम के भवन परिसर में दो मंदिर, एक यज्ञशाला , पाठ इत्यादि करने के लिए एक बड़ा हाल, हवन कुंड बने हुए हैं। भवन के बायें तरफ मां दुर्गा, सरस्वती का मंदिर है तो दाहिने तरफ मां काली एवं भगवान भोले शंकर का मंदिर है। भवन के सामने हवन-कुंड, एवं यज्ञशाला है। एक नीम का पेड़ है जिसके बारे में कहा जाता है कि जो यहां मन्नत का धागा बाधता है उसकी मन्नत जरूर पूरी होती है। श्रद्धालु यहां सभी मंदिरों के दर्शन करते हैं।परिसर का वातावरण धार्मिक और शांतिपूर्ण है।यह स्थान आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां पूजा-पाठ नियमित रूप से होता है।भक्त यहां समय बिताकर आध्यात्मिक शांति प्राप्त करते हैं।परिसर साफ और सुव्यवस्थित है।यह गैलरी इन मंदिरों की झलक दिखाती है।यह स्थान श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है।
मां कामाख्या धाम फोटो गैलरी
नीचे मां कामाख्या धाम से संबंधित विभिन्न स्थानों की फोटो गैलरी देखें
maakamakhya.org.in Maa Kamakhya Dham










