FAQ

अकसर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

माँ कामाख्या धाम कहाँ स्थित है?
मां कामाख्‍या का मंदिर उत्‍तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में जिला मुख्‍यालय से 35 किलोमीटर दूर गहमर ग्राम सभा में स्थित है।

माँ कामाख्या धाम का निकटतम रेलवे स्टेशन कौन-सा है?
मां कामाख्‍या मंदिर दिल्‍ली-हाबड़ा मुख्‍यमार्ग पर दानापुर डिवीजन का गहमर रेलवे स्‍टेशन है, जहां कई मेल-एक्‍सप्रेस ट्रेने रूकती हैं।

मंदिर कैसे पहुँचा जा सकता है?
कामाख्‍या धाम आने के लिए गहमर रेलवे स्‍टेशन उतर कर वहां से आटो द्वारा पहुँचा जा सकता है। सड़क मार्ग से गाजीपुर मुख्‍यालय या बक्‍सर से एनएच 32 ए के द्वारा पहुँचा जा सकता है।

मंदिर में आरती कब होती है?
मंदिर में आरती का समय त्‍यौहारों एवं मौसम के हिसाब से बदलता रहता है, आम दिनों में प्रात: 5 बजे एवं शाम 7 बजे आरती होती है।

नवरात्रि मेला कब लगता है?
चैतीय नवरात्रि का मेला चैत के पहली से नवमी तक लगता है। इसके अतरिक्‍त सावन एवं शरदीय नवरात्रि में भी मेले का आयोजन होता है।

क्या मंदिर में विशेष पूजा कराई जाती है?
हॉं मंदिर में कई प्रकार की विशेष पूजा कराई जाती है, लेकिन यह मंदिर तंत्र-मंत्र की साधन से दूर है।

क्या मंदिर के आसपास ठहरने की व्यवस्था है?
हां मंदिर के आसपास सरकारी गेस्‍ट हाउस, मंदिर प्रशासन के कमरे एवं नीजी गेस्‍ट हाउस मौजूद हैं।

क्या मंदिर के आसपास खाने की व्यवस्था है?
हां मंदिर के आसपास कई नीजी होटल एवं रेस्‍ट्रोरेंट मौजदू हैं।

मंदिर के आसपास कौन-कौन से प्रमुख स्थल हैं?
इसके लिए मंदिर के आसपास का पेज देखें

मंदिर में दर्शन के समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
इसके लिए क्‍या करें क्‍या न करे का पेज देखें