मां कामाख्या धाम में हुई देवी गीतों की शूटिंग

मां कामाख्या धाम में हुई देवी गीतों की शूटिंग

गहमर। पूर्वांचल के प्रसिद्ध शक्तिपीठ के रूप में विख्यात गहमर स्थित मां कामाख्या धाम पर शनिवार को हो रही भोजपुरी देवी गीत की शूटिंग देखने भारी संख्या में लोग जमा हो गए।बड़ी-बड़ी लाइट और कैमरे को देख ग्रामीण लोग कौतूहल बस निहार रहे थे। ज्ञात हो की भोजपुरी के सुप्रसिद्ध गायक भरत शर्मा व्यास एवं प्रसिद्ध भोजपुरी गायक एवं नायक गोपाल राय के देवी गीतों के एलबल के दर्जनों गीतों का शूटिंग शनिवार को किया गया। शूटिंग के लिए पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया था मां तारा रिकार्ड्स के सौजन्य से दोनों गायकों के दर्जनों देवी गीतों की शूटिंग हुई। इस संबंध में गायक गोपाल राय ने बताया कि आज मां कामाख्या धाम में शूटिंग के उपरांत बिहार, बनारस एवं अन्य कई देवी मंदिरों पर शूटिंग की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *