गहमर के आसपास स्थित ग्रामों का परिचय
गाजीपुर जनपद के गाँवों का भौगोलिक, सामाजिक एवं ऐतिहासिक परिचय
गहमर के आसपास के प्रमुख गाँव
रायसेनपुर
रायसेनपुर, गहमर और सायर के बीच गहमर से लगभग 5 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। इस ग्रामसभा का कुछ क्षेत्र गहमर के टीका राव मोहल्ले में भी आता है। यह राजपूत और यादव समुदाय की मिश्रित आबादी वाली एक छोटी ग्रामसभा है। यहाँ के लोग मुख्य रूप से कृषि से जुड़े हैं। यह गाँव थाना गहमर, विकासखंड भदौरा, तहसील सेवराई, विधानसभा क्षेत्र जमानिया तथा जनपद एवं संसदीय क्षेत्र गाजीपुर के अंतर्गत आता है। यहाँ का निकटवर्ती रेलवे स्टेशन गहमर है।
खुदरा-पथरा
गाजीपुर-बारा मुख्य मार्ग पर गहमर से लगभग 2 किलोमीटर पश्चिम में यह गाँव स्थित है। गहमर के अधिकांश खेत इसी क्षेत्र में हैं। यहाँ मुख्य रूप से यादव, पंडित और राजपूत समुदाय के लोग निवास करते हैं। यहाँ के लोगों का प्रमुख व्यवसाय खेती है। यह गाँव थाना गहमर, विकासखंड भदौरा, तहसील सेवराई, विधानसभा क्षेत्र जमानिया तथा जनपद एवं संसदीय क्षेत्र गाजीपुर के अंतर्गत आता है। यहाँ का निकटवर्ती रेलवे स्टेशन गहमर है।
करहिया
गाजीपुर मुख्य मार्ग पर गहमर से लगभग 5 किलोमीटर पश्चिम में स्थित यह राजपूत बहुल गाँव है। यह हास्य कवि स्वर्गीय गोबर गणेश एवं आईएएस अधिकारी कैलाश नाथ श्रीवास्तव के पैतृक गाँव के रूप में प्रसिद्ध है। यह एक कृषि प्रधान गाँव है। यह गाँव थाना गहमर, विकासखंड भदौरा, तहसील सेवराई, विधानसभा क्षेत्र जमानिया तथा जनपद एवं संसदीय क्षेत्र गाजीपुर के अंतर्गत आता है। यहाँ का निकटवर्ती रेलवे स्टेशन करहिया हॉल्ट है।
पचैरी
गहमर से लगभग 2 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में जमानिया-बारा राजवाहा के किनारे यह मिश्रित आबादी वाला गाँव स्थित है। यहाँ के लोगों का प्रमुख व्यवसाय कृषि है। यह गाँव थाना गहमर, विकासखंड भदौरा, तहसील सेवराई, विधानसभा क्षेत्र जमानिया तथा जनपद एवं संसदीय क्षेत्र गाजीपुर के अंतर्गत आता है। यहाँ का निकटवर्ती रेलवे स्टेशन गहमर है।
हथौरी-केशवपुर
गहमर से लगभग 5 किलोमीटर पश्चिम में मुख्य नहर के किनारे हथौरी-केशवपुर संयुक्त ग्राम पंचायत स्थित है। यहाँ के लोगों का प्रमुख व्यवसाय खेती है। यह ग्राम पंचायत थाना गहमर, विकासखंड भदौरा, तहसील सेवराई, विधानसभा क्षेत्र जमानिया तथा जनपद एवं संसदीय क्षेत्र गाजीपुर के अंतर्गत आती है। यहाँ का निकटवर्ती रेलवे स्टेशन करहिया हॉल्ट है।
शेरपुर गदाईपुर
गहमर से लगभग 3 किलोमीटर पश्चिम में गाजीपुर-बारा मुख्य मार्ग पर यह गाँव स्थित है। यहाँ मिश्रित आबादी निवास करती है। यह गाँव कामाख्या धाम से सटा हुआ है। इस गाँव की पहचान महंत बचाऊ बाबा के नाम से भी है। यह गाँव थाना गहमर, विकासखंड भदौरा, तहसील सेवराई, विधानसभा क्षेत्र जमानिया तथा जनपद एवं संसदीय क्षेत्र गाजीपुर के अंतर्गत आता है। यहाँ का निकटवर्ती रेलवे स्टेशन गहमर है।
देवकली
गाजीपुर-बारा मार्ग पर गहमर से लगभग 8 किलोमीटर पश्चिम में स्थित यह कुशवाहा बहुल गाँव है। यहाँ के लोग मुख्य रूप से खेती से जुड़े हैं। यह गाँव थाना गहमर, विकासखंड भदौरा, तहसील सेवराई, विधानसभा क्षेत्र जमानिया तथा जनपद एवं संसदीय क्षेत्र गाजीपुर के अंतर्गत आता है। इस गाँव का निकटवर्ती रेलवे स्टेशन भदौरा है।
भदौरा
गहमर से लगभग 10 किलोमीटर पश्चिम में गाजीपुर-बारा मार्ग पर भदौरा स्थित है। यहाँ क्षेत्र का विकासखंड कार्यालय है। भदौरा, गहमर क्षेत्र का निकटवर्ती प्रमुख बाजार भी है। यहाँ एक डाक बंगला भी बना हुआ है। भदौरा में संतरामगंज बाजार समाहित है। यह क्षेत्र थाना गहमर, विकासखंड भदौरा, तहसील सेवराई, विधानसभा क्षेत्र जमानिया तथा जनपद एवं संसदीय क्षेत्र गाजीपुर के अंतर्गत आता है। यहाँ का निकटवर्ती रेलवे स्टेशन भदौरा है।
देवल
गहमर थाना क्षेत्र से लगभग 14 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में कर्मनाशा नदी के तट पर देवल स्थित है। यह क्षेत्र नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में जाना जाता रहा है। यहाँ राजपूत बहुल आबादी है और लोगों का प्रमुख व्यवसाय कृषि है। वर्ष 1989 में यहाँ हुए नरसंहार के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री ने इस क्षेत्र में कर्मनाशा पैकेज लागू करने की घोषणा की थी। यह गाँव थाना गहमर, विकासखंड भदौरा, तहसील सेवराई, विधानसभा क्षेत्र जमानिया तथा जनपद एवं संसदीय क्षेत्र गाजीपुर के अंतर्गत आता है। यहाँ का निकटवर्ती रेलवे स्टेशन भदौरा है।
गोड़सरा
गहमर से लगभग 12 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित यह मुस्लिम बहुल आबादी वाला गाँव है। यहाँ के लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि है। यह गाँव थाना गहमर, विकासखंड भदौरा, तहसील सेवराई, विधानसभा क्षेत्र जमानिया तथा जनपद एवं संसदीय क्षेत्र गाजीपुर के अंतर्गत आता है। यहाँ का निकटवर्ती रेलवे स्टेशन भदौरा है।
सेवराई
गहमर से लगभग 10 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित सेवराई राजपूत बहुल आबादी वाला गाँव है। यह उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व सांसद ओमप्रकाश सिंह का पैतृक गाँव है। यह गाँव थाना गहमर, विकासखंड भदौरा, तहसील सेवराई, विधानसभा क्षेत्र जमानिया तथा जनपद एवं संसदीय क्षेत्र गाजीपुर के अंतर्गत आता है। यहाँ का निकटवर्ती रेलवे स्टेशन भदौरा है।
मिश्रवलिया
गहमर से लगभग 12 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित यह ब्राह्मण बहुल आबादी वाली ग्रामसभा है। यहाँ के लोगों का प्रमुख व्यवसाय खेती है। यह ग्रामसभा थाना गहमर, विकासखंड भदौरा, तहसील सेवराई, विधानसभा क्षेत्र जमानिया तथा जनपद एवं संसदीय क्षेत्र गाजीपुर के अंतर्गत आती है। यहाँ का निकटवर्ती रेलवे स्टेशन भदौरा है।
वसुका
गहमर ग्रामसभा से लगभग 8 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित यह भूमिहार बहुल आबादी वाला गाँव है। गाँव में अनुसूचित जाति एवं मुस्लिम समुदाय के लोग भी निवास करते हैं। इस गाँव की पहचान यहाँ की नृत्यकला से भी है। यहाँ की नृत्यांगनाएँ आधुनिक परिवेश में भी अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं। यहाँ के लोगों का प्रमुख व्यवसाय खेती एवं स्वरोजगार है। नए परिसीमन के बाद यह गाँव थाना गहमर, विकासखंड रेवतीपुर, तहसील सेवराई, विधानसभा क्षेत्र मुहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर तथा संसदीय क्षेत्र बलिया के अंतर्गत आता है। यहाँ का निकटवर्ती रेलवे स्टेशन भदौरा है।
बकैनिया
गहमर रेलवे स्टेशन से लगभग 4 किलोमीटर पश्चिम में करहिया हॉल्ट के पास बकैनिया गाँव स्थित है। यहाँ राजपूत एवं कुशवाहा समुदाय की मिश्रित आबादी है। यहाँ के लोगों का प्रमुख व्यवसाय खेती है। गाँव में एक विशाल एवं प्राचीन शिव मंदिर है। वर्ष 2013 में यहाँ से गुजरने वाली कुर्ला-पटना-बॉम्बे जनता एक्सप्रेस पटरी से उतर गई थी। यह गाँव थाना गहमर, विकासखंड भदौरा, तहसील सेवराई, विधानसभा क्षेत्र जमानिया तथा जनपद एवं संसदीय क्षेत्र गाजीपुर के अंतर्गत आता है। यहाँ का निकटवर्ती रेलवे स्टेशन गहमर है।
बरेजी
गहमर थाना क्षेत्र से लगभग 8 किलोमीटर दक्षिण में कर्मनाशा नदी के तट पर बरेजी गाँव स्थित है। यहाँ यादव समुदाय की बहुलता है। गाँव के लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि एवं दुग्ध उत्पादन है। यहाँ से जनपद के कई हिस्सों तथा बिहार में दूध की आपूर्ति की जाती है। यह गाँव थाना गहमर, विकासखंड भदौरा, तहसील सेवराई, विधानसभा क्षेत्र जमानिया तथा जनपद एवं संसदीय क्षेत्र गाजीपुर के अंतर्गत आता है। यहाँ का निकटवर्ती रेलवे स्टेशन गहमर है।
बारा
बारा, गहमर से लगभग 7 किलोमीटर पूरब गाजीपुर-यादवमोड़ मार्ग पर स्थित मुस्लिम बहुल आबादी वाला गाँव है। यहाँ के लोगों का मुख्य पेशा कृषि है। यहाँ के युवा पुलिस विभाग में भी तैनात हैं, तथा एक बड़ा तबका पश्चिम बंगाल में अपना व्यापार करता है। उत्तर प्रदेश की अंतिम पुलिस चौकी, जिसे बारा पुलिस चौकी कहा जाता है, इसी गाँव में स्थित है।
इस गाँव का थाना गहमर, डाकघर बारा, विकासखंड भदौरा, तहसील सेवराई, विधानसभा क्षेत्र जमानिया तथा जनपद गाजीपुर है। इस गाँव का निकटवर्ती रेलवे स्टेशन बाराकला हॉल्ट है।
सायर
उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा पर स्थित सायर ग्रामसभा मिश्रित आबादी वाला गाँव है। यह गाँव पहले गहमर का डेरा हुआ करता था। धीरे-धीरे इसका विस्तार हुआ और यह विस्तृत आबादी वाले गाँव का रूप ले लिया। यह गाँव मिट्टी के बर्तन बनाने, खरबूजे एवं तरबूजे की खेती के साथ-साथ बालू खनन के लिए भी जाना जाता है। इस गाँव के दक्षिणी तरफ बाजार से निकलते ही कर्मनाशा नदी बहती है, जिसके पार बिहार राज्य शुरू हो जाता है।
इस गाँव का थाना गहमर, डाकघर गहमर, विकासखंड भदौरा, तहसील सेवराई, विधानसभा क्षेत्र जमानिया तथा जनपद गाजीपुर है। इस गाँव का निकटवर्ती रेलवे स्टेशन गहमर है।
संतरामगंज बाजार
संतरामगंज बाजार गहमर थाना क्षेत्र का एक प्रमुख बाजार है। दैनिक आवश्यकताओं की समस्त वस्तुएँ इस बाजार में उपलब्ध होती हैं। यहीं पर भदौरा विकासखंड का कार्यालय, सेवराई तहसील एवं एक डाक बंगला स्थित है। यह बाजार लगभग 10 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।
यह बाजार थाना गहमर, डाकघर संतरामगंज बाजार, विकासखंड भदौरा, तहसील सेवराई, विधानसभा क्षेत्र जमानिया तथा जनपद गाजीपुर के अंतर्गत आता है। इस बाजार का निकटवर्ती रेलवे स्टेशन भदौरा है।
गहमर के दक्षिण में स्थित अन्य गाँव
लहना
लहना गाँव गहमर से दक्षिण दिशा में स्थित है। यह गाँव थाना गहमर, विकासखंड भदौरा, तहसील सेवराई, विधानसभा क्षेत्र जमानिया तथा जनपद एवं संसदीय क्षेत्र गाजीपुर के अंतर्गत आता है।
बकसड़ा
बकसड़ा गाँव गहमर से दक्षिण दिशा में स्थित है। यह गाँव थाना गहमर, विकासखंड भदौरा, तहसील सेवराई, विधानसभा क्षेत्र जमानिया तथा जनपद एवं संसदीय क्षेत्र गाजीपुर के अंतर्गत आता है।
गहमर के उत्तर-पूर्व में स्थित गाँव
हसनपुरा
हसनपुरा गाँव गहमर से उत्तर-पूर्व दिशा में खुदरा-रेवतीपुर मार्ग पर स्थित है। नए परिसीमन के बाद यह गाँव थाना गहमर, विकासखंड रेवतीपुर, तहसील सेवराई, विधानसभा क्षेत्र मुहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर तथा संसदीय क्षेत्र बलिया के अंतर्गत आता है।
नसीरपुर
नसीरपुर गाँव गहमर से उत्तर-पूर्व दिशा में खुदरा-रेवतीपुर मार्ग पर स्थित है। नए परिसीमन के बाद यह गाँव थाना गहमर, विकासखंड रेवतीपुर, तहसील सेवराई, विधानसभा क्षेत्र मुहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर तथा संसदीय क्षेत्र बलिया के अंतर्गत आता है।
अठहठा
अठहठा गाँव गहमर से उत्तर-पूर्व दिशा में खुदरा-रेवतीपुर मार्ग पर स्थित है। नए परिसीमन के बाद यह गाँव थाना गहमर, विकासखंड रेवतीपुर, तहसील सेवराई, विधानसभा क्षेत्र मुहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर तथा संसदीय क्षेत्र बलिया के अंतर्गत आता है।
विरऊपुर
विरऊपुर गाँव गहमर से उत्तर-पूर्व दिशा में खुदरा-रेवतीपुर मार्ग पर स्थित है। नए परिसीमन के बाद यह गाँव थाना गहमर, विकासखंड रेवतीपुर, तहसील सेवराई, विधानसभा क्षेत्र मुहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर तथा संसदीय क्षेत्र बलिया के अंतर्गत आता है।
maakamakhya.org.in Maa Kamakhya Dham