पाटलिपुत्र एक्‍प्रेस का गहमर में हुआ ठहराव, भक्‍तों को राहत

आज 6 अक्टूबर 2026 गहमर के लिए एक खास दिन रहा। आज पाटलिपुत्र से चलकर लोकमान्य तिलक टर्मिनल जाने वाली पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक सुपर फास्ट एक्सप्रेस का ठहराव 12142 अप का ठहराव उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता विनीत तिवारी जी के प्रयासों से नालंदा के सांसद माननीय कौशलेंद्र कुमार के द्वारा कराया गया। एवं स्वयं उपस्थित होकर आज इस ट्रेन के रनिंग स्टाफ का स्वागत किया गया। नवरात्रि के पहले माननीय सांसद कौशलेंद्र कुमार का मां कामाख्या के चरणों में अपनी भेंट माना जा रहा है। विडंबना देखिए 04 जुलाई 1999 को तत्कालीन रेल मंत्री नीतीश कुमार द्वारा चलाई गई इस ट्रेन का ठहराव उनके ही दल के एक सांसद के द्वारा कराया गया।

यदि गहमर के दृष्टिकोण से इस पाटलिपुत्र एक्सप्रेस के ठहराव को देखा जाए तो गहमर से पाटलिपुत्र स्टेशन जाने वाली यह पहली ट्रेन है। अप में इसके ठहराव को देखा जाए तो यह ट्रेन लोकमान्य की यात्रा करने वालों के बाद यह ट्रेन सुबह के बाद प्रयागराज के यात्रियों को राहत देगी, अप में इसका समय प्रयागराज छिवकी शाम 5 बजे है।

गहमर से पूना की यात्रा करने वाले यात्रियों को भी यह ट्रेन काफी लाभ देगी। गहमर से पूना की यात्रा करने वाले यात्री पटना-पूना पकड़ने के लिए गहमर से शाम को ही प्रस्थान कर जाते थे और बक्सर में काफी समय इंतजार कर 27 घंटे ट्रेन पर रहकर पूना पहुँचते थे। इसके ठहराव से उनको भी राहत मिलेगी। पूना के यात्री दोपहर 12 बजकर 46 मिनट पर इस ट्रेन से 24 घंटा 14 मिनट का सफर करके अगले दिन दोपहर 1 कल्याण पहुँच जाएँगे। और वहाँ से शाम तक लगातार दैनिक चलने वाली पूना की ट्रेनें हैं जो 3 घंटे में पूना पहुँचा देंगी। पटना-पूना एक्सप्रेस से बक्सर से पूना तक कुल 27 घंटा 30 मिनट का समय और एक चेंज गहमर से बक्सर, बक्सर से पूना लगता था, वहीं पाटलिपुत्र एक्सप्रेस वह 27 घंटे 14 मिनट का सफर पूना पहुँच जाएँगे, बीच में जो कुछ देर या कल्याण ट्रेन के वेट में लगे।वही हाल आने वालों के लिए भी है। पूना से रात 8 बजे चलकर कल्याण 10 बजे और फिर वहाँ से 12 बजकर 15 मिनट पर इसे पकड़कर 25 घंटे का सफर कर रात 1 बजकर 20 मिनट पर गहमर।

इसके साथ डाउन में इस ट्रेन ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर से रात 9 बजे से लेकर सुबह 3 बजे के बीच का गैप भी भर दिया है। अब यह गैप 6 घंटे से घटकर सिर्फ 3 घंटा रह गया है।मैं नालंदा के साथ माननीय कौशलेंद्र कुमार एवं विनीत तिवारी के इस उपहार के लिए हृदय से आभार करता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *